Tuesday, October 20th, 2026

आज शेयर बाजार लाल निशान में खुले

मुंबई
 शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुले। बीएसई का सेंसेक्स 86.67 अंकों की गिरावट के साथ 51,238.02 पर और NSE निफ्टी 44.15 अंकों की गिरावट के साथ 15,074.80 पर खुला। खुलने के कुछ ही मिनटों क अंदर सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट आ गई। इस वक्त सेंसेक्स पर 1.31 फीसदी की सबसे ज्यादा तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में और सबसे ज्यादा गिरावट आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयरों में दिख रही है। निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक और मीडिया शेयरों को छोड़ अन्य सभी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय